चूरू में 2 चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव:तीसरे चरण का मतदान 4 नवंबर को, चौथे चरण का 14 नवंबर को होगा
चूरू में 2 चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव:तीसरे चरण का मतदान 4 नवंबर को, चौथे चरण का 14 नवंबर को होगा
चूरू : चूरू जिले में पंचायती राज चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिले में तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होंगे। जिले की 7 पंचायत समितियों में तीसरे चरण और 6 पंचायत समितियों में चौथे चरण में मतदान होगा।
तीसरे चरण में इन पंचायत समितियों में चुनाव
तीसरे चरण में बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी, सिद्धमुख, भानीपुरा, सरदारशहर और सरदारशहर पूर्व में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पंच और सरपंच पदों के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन गिनती भी होगी।
पंचायत समिति सदस्यों और सरपंच-पंच के लिए तीसरे चरण की लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन 23 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, नाम वापसी 26 अक्टूबर को होगी। सरपंच और पंच के नामांकन 5 नवंबर को होंगे।
चौथे चरण में इन पंचायत समितियों में चुनाव
चौथे चरण में सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पष्चिम भालेरी, रतनगढ़, चूरू व चूरू उतर के चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन गिनती भी होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2426658


