[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना रीको में बस बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में आग:4 बस जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; ग्रामीण बोले- स्थायी फायर बिग्रेड की व्यवस्था हो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना रीको में बस बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में आग:4 बस जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; ग्रामीण बोले- स्थायी फायर बिग्रेड की व्यवस्था हो

पलसाना रीको में बस बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में आग:4 बस जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; ग्रामीण बोले- स्थायी फायर बिग्रेड की व्यवस्था हो

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

पलसाना : पलसाना कस्बे के रीको औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बसों की बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के लिए सीकर, रींगस और खाटूश्यामजी से दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। आग की चपेट में फैक्ट्री में खड़ी करीब चार बसें आ गईं। वहीं फैक्ट्री के ऊपर लगा टीन शेड भी आग के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग से फैक्ट्री में करीब एक करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।

देखें घटना से जुड़े VIDEOS…

दमकलकर्मी आग बुझाते हुए।
दमकलकर्मी आग बुझाते हुए।
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस
फैक्ट्री के अंदर खड़ी बसों को बाहर निकाला जा रहा है।
फैक्ट्री के अंदर खड़ी बसों को बाहर निकाला जा रहा है।
फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार
फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार

क्रेन की सहायता से बसों को बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रोडवेज सहित निजी बसों की बॉडी बनाने का काम किया जाता है। आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर मौजूद बसों को क्रेन की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर रानोली थाना पुलिस का भारी जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। गनीमत रही कि भीषण आग की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कई बार हो चुकी घटनाएं- ग्रामीण

स्थानीय लोगों का कहना है कि रीको औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पलसाना में दमकल की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण आग लगने की स्थिति में रींगस, खाटूश्यामजी और सीकर से दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं। इन स्थानों से दमकल के पहुंचने में समय लगने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles