[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिचित युवक ने युवती को होटल बुलाकर किया रेप:खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश; जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

परिचित युवक ने युवती को होटल बुलाकर किया रेप:खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश; जान से मारने की दी धमकी

परिचित युवक ने युवती को होटल बुलाकर किया रेप:खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश; जान से मारने की दी धमकी

सीकर : सीकर जिले में 23 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती के परिचित युवक ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। अब आरोपी युवक धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया था

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी परिचित युवक से बातचीत होती थी। युवक लंबे समय से सोशल मीडिया पर उससे बातचीत करता था। एक दिन युवक के कहने में आकर उससे मिलने होटल में गई। वहां खाने-पीने की किसी चीज में आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ मिला दिया।

इसके बाद उसे होश नहीं रहा। इस बीच युवक उसे होटल के एक कमरे में ले गया और रेप किया। होश में आने पर उसे अपने साथ हुए रेप होने का पता चला। आरोपी युवक ने धमकी दी कि, इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा और बदनामी करेगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉलेज गई युवती लापता

सीकर जिले में 23 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनकी भतीजी कॉलेज जाने के लिए गांव से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

Related Articles