[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में किसानों के खेतों से 131 नोजल चोरी:4 किसानों को लाखों का नुकसान, लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

खेतड़ी में किसानों के खेतों से 131 नोजल चोरी:4 किसानों को लाखों का नुकसान, लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान

खेतड़ी में किसानों के खेतों से 131 नोजल चोरी:4 किसानों को लाखों का नुकसान, लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान

बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई थाना क्षेत्र के रसूलपुर में किसानों के खेतों से फव्वारा सेट के नोजल चोरी हो गए। अज्ञात चोर रात में चार किसानों के खेतों से कुल 131 नोजल तोड़कर ले गए। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। रसूलपुर निवासी भाल सिंह सैनी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनके खेत से 50 नोजल चोरी हुए। गांव के अन्य किसानों के खेतों से भी चोरी हुई है। गणत शर्मा के खेत से 19, जगदीश प्रसाद शर्मा के खेत से 32 और रतनलाल यादव के खेत से 30 नोजल चोरी हुए हैं। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से उन्हें परेशानी हो रही है। चोर रात में खेतों में निगरानी नहीं होने का फायदा उठाकर चोरी कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और नोजल बरामद करने की मांग की है। डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles