[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तंबाखेड़ी में डेम निर्माण को लेकर किसानों का धरना जारी:उपजाऊ जमीन के स्थान पर लीलकी बीहड़ में डेम निर्माण की मांग, पूर्व विधायक भी हुईं शामिल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

तंबाखेड़ी में डेम निर्माण को लेकर किसानों का धरना जारी:उपजाऊ जमीन के स्थान पर लीलकी बीहड़ में डेम निर्माण की मांग, पूर्व विधायक भी हुईं शामिल

तंबाखेड़ी में डेम निर्माण को लेकर किसानों का धरना जारी:उपजाऊ जमीन के स्थान पर लीलकी बीहड़ में डेम निर्माण की मांग, पूर्व विधायक भी हुईं शामिल

सादुलपुर : सादुलपुर के तंबाखेड़ी में डेम निर्माण से जुड़े मुद्दों को लेकर किसानों का धरना शुक्रवार को 46वें दिन भी जारी रहा। इसमें पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया शामिल हुईं और उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन किया। डॉ. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार से जिद छोड़कर डेम से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने को कहा।

लीलकी बीहड़ में डेम निर्माण की मांग

उन्होंने ये भी कहा कि सरकार को किसानों से बात कर सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। डॉ. पूनिया के अनुसार, डेम का निर्माण उपजाऊ जमीन के बजाय लीलकी बीहड़ में हो, ताकि किसानों की आजीविका सुरक्षित रहे। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि किसानों के साथ अन्याय का असर भाजपा सरकार को पंचायतीराज चुनाव में दिखेगा। उन्होंने साफ किया कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles