[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में दूध उत्पादक और किसानों ने सौॆंपा ज्ञापन:7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम से मिले, बोले-नुकसान का मुआवजा मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में दूध उत्पादक और किसानों ने सौॆंपा ज्ञापन:7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम से मिले, बोले-नुकसान का मुआवजा मिले

रींगस में दूध उत्पादक और किसानों ने सौॆंपा ज्ञापन:7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम से मिले, बोले-नुकसान का मुआवजा मिले

रींगस : रींगस की रामेश्वर कॉलोनी में किसान सभा भवन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कामरेड तारा धायल ने की। जिला पर्यवेक्षक कामरेड हरफूल सिंह और कामरेड सुभाष जाखड़ भी मौजूद थे। बैठक में पंचायत चुनावों पर निर्णय हुआ। खंडेला क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद में पार्टी जहां संभव होगा, चुनाव लड़ेगी। सरपंच और पंच के लिए पार्टी उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकेंगे।

दूध उत्पादक किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैठक के बाद दूध उत्पादक किसानों की मांगों पर उपखंड अधिकारी रींगस को मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य मांगों में दूध का भाव 12 रुपये प्रति फैट करना, फैट निकालने वाली मशीन की सही जांच और नकली दूध की प्रभावी जांच शामिल थी।अन्य मांगों में पशु आहार, खल, चूरी, चारा, बिनौले के दाम नियंत्रित करना, फसल बीमा योजना के तहत फसल खराब होने का मुआवजा और तेज बारिश-आंधी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाना शामिल था।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, सचिव भूदाराम बगड़िया, सुरजभान धायल, सुभाष नेहरा, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र खोखर, ताराचंद बाजिया, मालीराम वर्मा, सुरेश शर्मा, सागर मल, हनुमान सिंह, प्रेम प्रकाश, शंकर गढ़वाल, रामोतार भदाला, मदनलाल, बहादुर सिंह, रामेश्वर लापुआ, जवाहर सिंह, बजरंग जांगिड़, लक्ष्मण निठारवाल, अमित, जगदीश बाजिया और सीताराम पावंडा सहित कई लोग थे।

Related Articles