[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प:कॉपर क्लब में हुई बैठक, आगे आकर सहयोग की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प:कॉपर क्लब में हुई बैठक, आगे आकर सहयोग की अपील

खेतड़ी में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प:कॉपर क्लब में हुई बैठक, आगे आकर सहयोग की अपील

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के कापर क्लब में खेतड़ी स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एएसपी ओमप्रकाश किलानिया रहे, जबकि अध्यक्षता सुधा शर्मा ने की। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

आगे आकर सहयोग की अपील

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश किलानिया ने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई प्रतिभावान बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। ऐसे बच्चों की मदद करना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है। पैसों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की बात कही।

जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पाठ्य सामग्री

अध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि सोसायटी की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री और स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सेवानिवृत्त होने पर ओमप्रकाश किलानिया का सोसायटी की ओर से साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा, अमरजीत मस्ताना, वासुदेव सिंह, हसरत हुसैन, समाजसेवी बबलू अवाना, मुकेश अग्रवाल, जीतू सोनी, संदीप मीणा, मोतीलाल, रमेश पांडे, नरेश कुमार, सतीश सोनी, सुरेश शर्मा, विपिन, जयंत सोनी, सतवीर, रमेश यादव, आलोक जैदिया, विमल शर्मा, ऊषा सैनी, राजश्री, पार्वती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles