पबाना स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, नन्हे बच्चों ने संभाली अगुवाई
पबाना स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, नन्हे बच्चों ने संभाली अगुवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पबाना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
विद्यालय के प्राचार्य नितिन पूनिया एवं स्टाफ ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देशभक्ति के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अध्यापिका राजकंवर शेखावत के मार्गदर्शन में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने कार्यक्रम की अगुवाई की। नन्हे बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
प्राचार्य नितिन पूनिया ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन लाखन सिंह ने किया। इस दौरान उप प्राचार्य कमलेश कुमार, सुनील कुमार, नीलम, सुमन, सुनीता, सरोज, अनिल कुमार, ब्रजबिहारी सैनी, ताराचंद धायल, सुरेंद्र पूनिया, रीना, हरिराम, मोतीराम सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2424089

