सभापति विनय गोयनका ने तीन वार्डों का किया औचक निरीक्षण
सफाई, सड़क, नाली, जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था का लिया जायजा; लोहिया कॉलेज खेल मैदान की सफाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने वार्ड संख्या 16, 18 एवं 19 का औचक निरीक्षण कर सफाई, सड़क, नाली, जल निकासी और सीवरेज व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डवासियों से बातचीत कर मौके पर समस्याओं की जानकारी भी ली।
इस दौरान वार्डवासी महबूब खान ने लोहिया कॉलेज खेल मैदान में लगे कचरे के ढेर और उससे फैल रही गंदगी का मुद्दा उठाया। उन्होंने खेल मैदान की सफाई करवाकर उसे पुरानी स्थिति में लाने की मांग की।
सभापति विनय गोयनका ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना है। उन्होंने कहा कि मौके पर सामने आई समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से परीक्षण करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सफाई, सड़क, जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना नगर परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है।
निरीक्षण के दौरान हकीम अहमद एडवोकेट, महबूब खान, अध्यापक शंकर लाल सैनी, मसूद उल हक पीटीआई, सलीम खान, भाजपा नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, पार्षद नरेंद्र सैनी, पार्षद राजेश रक्षक, लिखमीचंद प्रजापत, गोपाल शर्मा, नारायण बेनीवाल, बाबू पाटिल, दयाल सिंह निर्बान, निरंजन सिंह राठौड़ सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2424027

