[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटने का आरोप, तालाब में मरे झींगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटने का आरोप, तालाब में मरे झींगे

खींवासर के किसान ने विद्युत निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप, 60 लाख रुपए के नुकसान का दावा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले की खींवासर तहसील स्थित मनीषा फिश फार्म पर बिजली कनेक्शन अचानक काटे जाने से झींगा पालन में भारी नुकसान होने का मामला सामने आया है। किसान पुरुषोत्तम का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काट दिया, जिससे तालाब की व्यवस्था ठप हो गई और उसमें पाले जा रहे झींगे मर गए। किसान ने करीब 60 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है।

किसान के अनुसार झींगा पालन तालाब के संचालन के लिए विद्युत निगम से विधिवत कनेक्शन लिया हुआ था। उनका आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में जेईएन राधेश्याम और उनकी टीम ने खेत पर पहुंचकर कनेक्शन काट दिया। किसान का कहना है कि कनेक्शन तालाब से करीब 12 पोल दूर था और कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया।

घटना के समय फार्म पर काम कर रहे हरिराम, मुकेश, प्रकाश और संदीप ने बिजली बंद होने की जानकारी किसान को दी। इसके बाद लाइनमैन से संपर्क करने पर कथित तौर पर बताया गया कि जेईएन के मौखिक आदेश पर कनेक्शन काटा गया है। किसान का कहना है कि कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने की गुहार भी लगाई, लेकिन कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा गया।

बिजली आपूर्ति बंद रहने से तालाब में झींगे मर गए। किसान पुरुषोत्तम ने बताया कि इससे करीब 60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अब मृत झींगों को तालाब से निकालने और उसकी सफाई पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles