[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में आज गूंजेंगे रफी, मुकेश, लता और किशोर के सदाबहार गीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में आज गूंजेंगे रफी, मुकेश, लता और किशोर के सदाबहार गीत

कला जागृति संस्थान की ओर से ‘एक शाम चार सितारों के नाम’ संगीत संध्या

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कला जागृति संस्थान की ओर से शनिवार शाम पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर और किशोर कुमार की स्मृति में ‘एक शाम चार सितारों के नाम’ संगीत संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम शाम 7.30 बजे झारिया मोरी के पास व्यास जी की बगीची स्थित विवेकानंद बाल भारती माध्यमिक विद्यालय में होगा। इसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकार इन चारों महान गायकों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारिवारिक न्यायालय चूरू के न्यायाधीश पवन कुमार वर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान होंगे। अध्यक्षता नगर परिषद चूरू के पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. एमएम पुकार, डॉ. महेश शर्मा और नोरंग वर्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम में संतोष महर्षि, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. गोविंद सिंह राठौड़, डॉ. शशीधर शर्मा और डॉ. विकास देवड़ा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

संस्था के संरक्षक रामसिंह वीका, अध्यक्ष विनोद व्यास, सचिव राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज जोशी, सह सचिव जगदीश खेबवाल और कोषाध्यक्ष परमेश्वर तिवाड़ी सहित संस्था के पदाधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मौजूद रहेंगे।

Related Articles