तुलस्यान बावड़ी में श्रमदान, सफाई के साथ संरक्षण पर भी चर्चा
तुलस्यान बावड़ी में श्रमदान, सफाई के साथ संरक्षण पर भी चर्चा
झुंझुनूं : गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राणी सती रोड स्थित ऐतिहासिक तुलस्यान बावड़ी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, नगर परिषद और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ट्रस्टियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर बावड़ी परिसर की सफाई की।
इस दौरान ऐतिहासिक बावड़ी के संरक्षण और जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा हुई। तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के डॉ. डीएन तुलस्यान सहित ट्रस्टियों ने बावड़ी के कायाकल्प का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राज्य सरकार का सहयोग मिलने पर भामाशाहों के माध्यम से बावड़ी का जीर्णोद्धार कराया जा सकता है।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने इस प्रस्ताव पर जल्द बैठक आयोजित कर तुलस्यान बावड़ी के पुनर्निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा करने की बात कही। कार्यक्रम के माध्यम से प्राचीन जल धरोहरों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में आकांक्षा मोदी उर्फ बावड़ी बाईसा, पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान, उप सभापति वीरेंद्र डारा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक देवेंद्र सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सैनी, पार्षद, ट्रस्टी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2423915


