गांधी जयंती पर नशामुक्ति का संकल्प, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गांधी जयंती पर नशामुक्ति का संकल्प, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
झुंझुनूं : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय समारोह गांधी चौक पार्क में हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने और रामधुन के साथ हुई।
इस अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्काउट-गाइड के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाना गांधीजी के स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अरविंद ओला, नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया, सीओ स्काउट महेश कालावत, मुरारी सैनी और कमलकांत शर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे। संगीत शिक्षक आत्माराम जांगिड़ ने रामधुन और गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बीएसएसओ निखिल कुमार, अनिल सैनी, राजीव कुल्हार, राजेंद्र धवल, अमित बलौदा, सत्यवीर सीगड़, सुमन, रेनू कुमारी, अंबेडकर छात्रावास के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्काउट विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423849


