[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सकारात्मक ऊर्जा और अच्छी भावना से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सकारात्मक ऊर्जा और अच्छी भावना से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : सुराणा

सकारात्मक ऊर्जा और अच्छी भावना से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : सुराणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेशभर के नवचयनित कार्मिकों और युवाओं से संवाद किया। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर्स भवन में कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। इसमें जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नवचयनित कार्मिक और युवा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, सामर्थ्य और संभावनाएं हैं। युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कार्मिकों को निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने तथा जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान विभिन्न जिलों में 3,075 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 668 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

हर निर्णय में नियमों का पालन और जिम्मेदारी जरूरी : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि युवाओं को कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक सोच और अच्छी भावना के साथ काम करना चाहिए। प्रशासनिक एवं सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक निर्णय में नियमों का पालन और जिम्मेदारी की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन किस तरह करते हैं।

उन्होंने नवचयनित कार्मिकों को सरकारी सेवा के माध्यम से समाज और आमजन की सेवा का अवसर मिलने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर ने युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रभावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रीति, डॉ. मनीषा, डॉ. खुशबू चौधरी, डॉ. गरिमा भाकर, डॉ. संदीप कुमार, मोहसिन खान, यास्मीन बानो, राधा गोदारा, पूनम चौधरी और अनीता देवी सहित नवचयनित कार्मिकों को स्वागत किट एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. बीआर बायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नवचयनित कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles