[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से मजबूत होगा ग्रामीण विकास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से मजबूत होगा ग्रामीण विकास

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से मजबूत होगा ग्रामीण विकास

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश स्तर से पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर्स भवन में जिला स्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम वीडियो संवाद के माध्यम से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर, लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागचंद खारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्य अधिक प्रभावी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश, बलबीर ढाका, ओमप्रकाश मारोठिया, संपत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles