धोद नगर पालिका में स्वच्छता ही सेवा अभियान:चेयरमैन ने दिलाई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
धोद नगर पालिका में स्वच्छता ही सेवा अभियान:चेयरमैन ने दिलाई अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ, सफाई मित्रों को किया सम्मानित
धोद : धोद नगर पालिका में शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नवीन पंवार ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी ममता चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
पालिका सभागार में चार बिन प्रणाली की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता में अच्छा काम करने वाले सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र, पीपीई किट, दस्ताने और मास्क देकर सम्मानित किया गया।
एफएसटीपी प्लांट पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी हुआ। नगर पालिका की नई ई-वाहन फॉगिंग मशीन भी शुरू की गई। अध्यक्ष नवीन पंवार ने बताया कि यह मशीन मच्छरों और मौसमी बीमारियों को रोकने में मदद करेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रभू बेजारा समेत कई जनप्रतिनिधि और पालिका अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2423814


