रानोली में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर सफाई की:सेवा पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक किया; बोले- सबकी भागीदारी जरूरी
रानोली में युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर सफाई की:सेवा पखवाड़े के तहत लोगों को जागरूक किया; बोले- सबकी भागीदारी जरूरी
रानोली : रानोली में ‘यूथ फॉर चेंज भारत यूथ क्लब’ ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत आयोजित किया गया। युवाओं ने सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। क्लब के फाउंडर अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि इसका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में सबकी भागीदारी जरूरी है।
क्लब के संरक्षक मिलन चौधरी ने बताया कि ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान समाज के हित में कई कार्यक्रम होंगे। युवाओं को साथ लेकर समाज में बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कामों में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर भास्कर सैन, राहुल कुमावत, पिंटू कुमावत, अभिषेक वर्मा, रूपेंद्र, हिमांशु, अजय कुमावत और दूसरे युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2423756


