[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाइब्रेरी-कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली युवतियां लापता:परिवार को फोन पर कहा- एक युवक साथ लेकर गया; तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाइब्रेरी-कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली युवतियां लापता:परिवार को फोन पर कहा- एक युवक साथ लेकर गया; तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिली

लाइब्रेरी-कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली युवतियां लापता:परिवार को फोन पर कहा- एक युवक साथ लेकर गया; तलाश करने पर भी दोनों नहीं मिली

सीकर : सीकर जिले में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। लाइब्रेरी और कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली दोनों युवतियों वापस नहीं लौटी। दोनों मामलों में पुलिस ने पुलिस में शिकायत दी है।

लाइब्रेरी से निकली, घर नहीं लौटी

21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पोती 29 सितंबर को लाइब्रेरी जाने के लिए दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकली थी। दोपहर करीब 1:32 पर लाइब्रेरी पहुंच भी गई थी। इसके बाद किसी लड़की के साथ शाम को 4:50 पर लाइब्रेरी से निकल गई लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

कोचिंग के लिए घर से गई थी

24 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 26 सितंबर को सीकर कोचिंग करने के लिए आई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उसे कॉल किया लेकिन फोन बंद आ रहा था। तलाश करने पर भी बेटी नहीं मिली। 29 सितंबर को बेटी ने कॉल करके बताया कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles