[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगर पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगर पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल 

उदयपुरवाटी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी का स्थानीय नागरिकों एवं बबेरवाल परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नगर विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर सरकार की पहल की सराहना की।

पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

स्वागत समारोह में गीगाराम सैनी, फूलचंद सैनी, हरलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी, बंसी, सरदार सैनी, कैलाश बबेरवाल सहित बबेरवाल परिवार एवं उनके मित्रों ने पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पुष्पमाला पहनाने के साथ शॉल ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, निवास सैनी, मुकेश, महेश, महेंद्र, दिनेश गौतम, शीशराम, अमित कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

स्वागत से अभिभूत पालिकाध्यक्ष अनुराधा महेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से शहर के विकास कार्यों को और गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles