गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन
गांधी-शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन
खेतड़ी : कार्यालय खेतड़ी में राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाशचंद सैनी ने की। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सत्य, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में नागरमल सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, चौथमल सैनी, गोकुलचंद मेहरड़ा, राकेश बजाड़, सुशील मीणा, जगमोहन गोठवाल, राजेंद्र मीणा, रामनिवास छावल, पिंटू मीणा, मनोहरलाल सैन, विनोद मेघवाल, सुनील चौधरी, हुकमचंद मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423657


