पापड़ा-जगदीशपुरा सड़क का डामरीकरण अटका, ग्रामीण परेशान
पापड़ा-जगदीशपुरा सड़क का डामरीकरण अटका, ग्रामीण परेशान
पचलंगी : पापड़ा से जगदीशपुरा को जोड़ने वाली सड़क का नवनिर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क पर कंकड़-पत्थर बिछाने का काम पूरा होने के बाद कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के नवनिर्माण की मांग की जा रही थी। विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन डामरीकरण का काम अटकने से परेशानी बनी हुई है। कंकड़-पत्थर बिछे होने के कारण वाहन चालकों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
तेजपाल सहित ग्रामीणों ने जल्द सड़क का डामरीकरण कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2423627


