[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में गांधी जयंती पर मनाया सद्भावना दिवस:प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, आमजन से समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में गांधी जयंती पर मनाया सद्भावना दिवस:प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, आमजन से समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया

खेतड़ी में गांधी जयंती पर मनाया सद्भावना दिवस:प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, आमजन से समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के पोलो ग्राउंड खेल मैदान में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान आमजन को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को प्रगति पर ले जाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था, जिसकी बदौलत आज पूरे देश में उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। गांधी जी ने अनेक आंदोलनों में भाग लिया और अंग्रेजी हुकूमत को देश से बाहर निकलने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा- मनुष्य के लिए उसका चरित्र सबसे बड़ी पूंजी माना गया है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। मनुष्य के जीवन में छोटी गलतियां हो जाती है, लेकिन उन गलतियों को सुधारा भी जा सकता है। देश में अनेक ऐसे महान योद्धा हुए थे, जिन्होंने देश की शान को बनाए रखने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया गया था। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य को आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आमजन से समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, लीलाधर सैनी, विजेंद्र सैनी, नगेंद्र सिंह सोढ़ा, निखिल शर्मा, सोनू अग्रवाल, एसआई सुनील सैनी, प्रताप सिंह, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, कैलाश स्वामी, पवन कुमार, राजवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, डॉ सोमदत्त भगत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet