[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, डॉ. सतीश खींचा को दी मुखाग्नि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज, डॉ. सतीश खींचा को दी मुखाग्नि

झुंझुनूं के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का 82 वर्ष की उम्र में निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

झुंझुनूं : शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश खींचा का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. खींचा की पुत्रियों स्वाति खींचा और पारुल खींचा ने बेटों का दायित्व निभाते हुए पिता की अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। दोनों बेटियों ने डॉ. सतीश खींचा की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने डॉ. खींचा के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

चिकित्सा जगत की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. सतीश खींचा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक डॉ. मूल सिंह शेखावत, डॉ. सुधींद्र कुमार भार्गव, डॉ. एसएन शुक्ला, पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल महलावत, पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन सिंह मील, डॉ. शुभकर्ण कालेर और डॉ. महावीर मील सहित अनेक लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Related Articles