[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने की मांग, फिल्म निर्माता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने की मांग, फिल्म निर्माता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने की मांग, फिल्म निर्माता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : फिल्म निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर राजस्थानी फीचर फिल्मों सहित अनुदान से वंचित फिल्मों को राशि जारी करने की मांग की है। उन्होंने राजस्थानी सिनेमा के विकास के लिए नई फिल्मों को समय पर अनुदान देने और सिनेमाघरों में राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की मांग भी उठाई।

शेखावत ने पत्र में कहा कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से राजस्थानी भाषा में प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली फीचर फिल्मों को अब तक अनुदान नहीं मिलने से फिल्म निर्माताओं और कलाकारों में निराशा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 तक अनुदान के लिए 17 फिल्में प्रस्तुत की गई थीं। इनमें 11 फिल्मों को कोई राशि नहीं मिली, जबकि तीन फिल्मों को तीन-तीन लाख और तीन फिल्मों को सात-सात लाख रुपए दिए गए।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में अनुदान से वंचित रही फिल्मों के साथ वर्तमान समय में प्राप्त अन्य पात्र फिल्मों को भी नियमानुसार अनुदान दिया जाना चाहिए। शेखावत ने राजस्थानी फिल्मों के कलाकारों, लेखकों, गायकों, निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीकी दल के सदस्यों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की व्यवस्था शुरू करने की मांग भी की।

पत्र में शेखावत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात, डाक तथा ई-मेल के माध्यम से भी इस विषय में अवगत कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजस्थानी सिनेमा के लिए लंबित अनुदान मामलों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles