सभापति विनय गोयनका का सार्वजनिक अभिनंदन, विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
सभापति विनय गोयनका का सार्वजनिक अभिनंदन, विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका (शेरू) का सार्वजनिक स्वागत समारोह धर्मस्तूप के समीप इंद्रमणि पार्क में आयोजित हुआ। समारोह में शहर के नागरिकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान सभापति विनय गोयनका और विधायक हरलाल सहारण का साफा पहनाकर, फूल-मालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने शहर के विकास और सड़क, पानी, बिजली तथा सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करने की बात कही।

विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका ने नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य चूरू को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का तत्परता और पारदर्शिता के साथ समाधान करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, रामावतार जांगिड़, विद्याधर जांगिड़, नवनिर्वाचित पार्षद मेघराज भार्गव, नीरज जांगिड़, बाबू इस्माइल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, देवराज राजपुरोहित, विनोद जांगिड़, भंवर सिंह सांखला और पवन कुमार जांगिड़ सहित अन्य मंचस्थ अतिथि मौजूद रहे। विद्याधर जांगिड़, श्रीप्रकाश राजोतिया, विजय कुमार शर्मा, लीलाधर जांगिड़, राधेश्याम जांगिड़, अविनाश जांगिड़, अनिल जांगिड़, भास्कर शर्मा, दीपक जांगिड़, राहुल कुमार, मुकुल कुमार, सुनील जांगिड़, रोहित कुमार, मनीष जांगिड़, सुरेंद्र सिंह चौहान, विष्णु कुमार, महावीर पंचारिया, सुभाष महर्षि, अशोक पुरोहित, भद्रमल नायक और गुरुदयाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421907


