[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, चूरू में जागरूकता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने कार्यक्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने पुनर्वास गृह में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनके कल्याण एवं सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क विधिक सेवाओं से संबंधित योजना, भरण-पोषण के अधिकारों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. शिशराम यादव, नर्सिंग अधिकारी प्रदीप चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles