[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं : राजेंद्र राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं : राजेंद्र राठौड़

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाईकर्मियों को बांटी मेडिकल किट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय चूरू की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चूरू के नेचर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। ऐसे में उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है।

नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने सफाईकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी सुविधाओं और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि बैंक की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की जा रही है। सफाईकर्मियों को मेडिकल किट देने का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विमला गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, पार्षद बाबू इस्माइल खान, आदिल खान, बैंक के मुख्य प्रबंधक नवीन शर्मा, बृजेंद्र यादव, एसएमओ बलराज, वित्तीय साक्षरता सलाहकार गुमान सिंह शेखावत सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles