102 साल की उम्र, फिर भी लोकतंत्र के लिए वही जुनून
वृद्धजन दिवस पर 102 वर्षीय दुर्गी देवी का सम्मान, हर चुनाव में मतदान कर बनीं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : उम्र 102 साल… कदमों में उम्र की थकान जरूर है, लेकिन लोकतंत्र के प्रति आस्था और मतदान का जज्बा आज भी कायम है। बिसाऊ नगरपालिका के वार्ड 8 की 102 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता दुर्गी देवी को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर उनके लोकतांत्रिक दायित्व के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। दुर्गी देवी अपने जीवन के लंबे सफर में हर चुनाव में मतदान करती रही हैं। उनका यह जज्बा नई पीढ़ी के लिए लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दे रहा है।
घर पहुंचकर किया सम्मान
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत बीएलओ सुरेंद्र मीणा दुर्गी देवी के घर पहुंचे और उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। 102 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनकी जागरूकता ने लोगों को प्रभावित किया।
‘मतदान अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी’
बीएलओ सुरेंद्र मीणा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। दुर्गी देवी जैसे जागरूक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण हैं। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। ऐसे जागरूक नागरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान सैनी समाज भवन अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, समाजसेवी राम सैनी, प्रभु दयाल सैनी, हरि प्रसाद, धीसाराम, विजय चौहान, विकास सैनी, प्रदीप सैनी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2422124


