[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिडगिचिया गांव में 7-8 महीने से पानी सप्लाई ठप:470 परिवार परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

गिडगिचिया गांव में 7-8 महीने से पानी सप्लाई ठप:470 परिवार परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया

गिडगिचिया गांव में 7-8 महीने से पानी सप्लाई ठप:470 परिवार परेशान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिया

सरदारशहर : सरदारशहर के गिडगिचिया गांव में 7-8 महीने से आपणी योजना की पानी सप्लाई नियमित नहीं। 470 घरों के ग्रामीण परेशान हैं, पैसे देकर टैंकर मंगवा रहे। समस्या का समाधान न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने श्रवण कुमार सारण और गोपीराम डेल्लू के नेतृत्व में पीएचईडी-एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, नियमित पानी सप्लाई मांगी।

ग्रामीणों ने बताया, मीतासर से गिडगिचिया तक पाइपलाइन में बीकमसरा गांव के पास अवैध कनेक्शन व लीकेज हैं। इससे गांव तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी, अगर जल्द पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। पीएचईडी एक्सईएन रामदेव पारीक ने बताया, लीकेज ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने जल्द नियमित पानी सप्लाई का भरोसा दिया।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में गोपीराम डेल्लू, श्रवण कुमार सारण, मोहनलाल सील्लू, प्रेमप्रकाश, रामनारायण, मनीराम सारण, मदननाथ योगी, श्रवण बेनीवाल, लालचंद सारण, मनीराम महावीर सहित ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles