[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ वार्ड 15 में 15 दिन से पानी नहीं:परेशान लोग जलदाय विभाग पहुंचे, विरोध कर की समाधान की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ वार्ड 15 में 15 दिन से पानी नहीं:परेशान लोग जलदाय विभाग पहुंचे, विरोध कर की समाधान की मांग

रतनगढ़ वार्ड 15 में 15 दिन से पानी नहीं:परेशान लोग जलदाय विभाग पहुंचे, विरोध कर की समाधान की मांग

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में वार्ड 15 के लोग 15 दिन से पानी की समस्या से परेशान हैं। गुरुवार दोपहर महिला और पुरुष जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे, विरोध प्रदर्शन कर समाधान की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि 15 दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। उन्हें निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ घरों में पानी नहीं आता, जबकि कुछ जगहों पर व्यर्थ बहता है। वार्ड 15 की गढ़ की टंकी से करीब पांच हजार लोगों को पानी मिलता है। पुरानी पाइप लाइनों और कोठे की व्यवस्था न होने से ढाई साल से यह समस्या है। अधिकारियों के आश्वासन से लोग नाराज हैं। उन्होंने टंकी व कोठे की व्यवस्था ठीक कर नियमित पानी मांगा। समाधान न होने पर वार्डवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

Related Articles