घर के कमरे में पंखे से लटका युवक, मौत:परिजन बोले- शराब के नशे में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
घर के कमरे में पंखे से लटका युवक, मौत:परिजन बोले- शराब के नशे में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के लोहा गांव में युवक ने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जालान अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शराब के नशे में फांसी लगाने की रिपोर्ट
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि लोहा निवासी रतनलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक परमेश्वर लाल जाट (32) आदतन शराब का सेवन करता था। परिजनों की रिपोर्ट में बताया गया कि उसने शराब के नशे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
पुलिस ने रतनलाल जाट की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421816


