[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे सहित सात मांगों के समाधान की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे सहित सात मांगों के समाधान की मांग

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे सहित सात मांगों के समाधान की मांग

नेछवा : नेछवा में अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल बीमा, दूध के भाव और फसल खराबे से जुड़ी सात मांगें उठाई गईं।

किसान सभा ने दूध का भाव 12 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने, फैट मशीनों की जांच कर उचित कीमत दिलाने की मांग की। नकली दूध और उत्पादों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग रखी गई।

ज्ञापन में पशुओं के चारे और खल-चूरी के भाव तय करने, खराब फसल की सही क्रॉप कटिंग और साल 2025 के बकाया फसल बीमा का जल्द भुगतान करने को कहा गया। बरसात से हुए फसल नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने और जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर वन विभाग से कार्रवाई की मांग भी शामिल थी।

इस दौरान मदनलाल रणवा, महेंद्र ढाका, राजू, कुशलाराम, महावीर, मांगीलाल, रामपाल कोक, बलबीर धाणा, जगदीश, बाबूलाल, दुर्गाराम और कॉमरेड मोहन सिंह फौजी सहित कई किसान मौजूद थे।

Related Articles