[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में 700 लीटर वॉश नष्ट, 61 लीटर शराब जब्त:देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर भी जब्त, चार आरोपियों पर केस दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में 700 लीटर वॉश नष्ट, 61 लीटर शराब जब्त:देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर भी जब्त, चार आरोपियों पर केस दर्ज

नवलगढ़ में 700 लीटर वॉश नष्ट, 61 लीटर शराब जब्त:देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर भी जब्त, चार आरोपियों पर केस दर्ज

नवलगढ़ : नवलगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को 10 गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान बजावा गांव की गोचर भूमि पर करीब 700 लीटर वॉश नष्ट किया गया। साथ ही, 61 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई।

विभाग ने विभिन्न ब्रांड की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर भी जब्त की है। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी झुंझुनूं के निर्देश पर सहायक आबकारी अधिकारी और आबकारी निरीक्षक नवलगढ़ बृजेश कुमार के नेतृत्व में हुई।

टीम ने सिगनौर, भोड़की, गुढ़ागौड़जी, बजावा, टिटनवाड़, जाखल और कारी समेत 10 गांवों में दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब बनाने और रखने से जुड़ी गतिविधियों पर एक्शन लिया गया।

आबकारी विभाग ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत केस दर्ज किए हैं। विभाग अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

Related Articles