[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद संस्कृत स्कूल में पूर्व छात्रों ने लगाए पौधे:खास मौकों पर पौधे लगाने की मुहिम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद संस्कृत स्कूल में पूर्व छात्रों ने लगाए पौधे:खास मौकों पर पौधे लगाने की मुहिम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डूंडलोद संस्कृत स्कूल में पूर्व छात्रों ने लगाए पौधे:खास मौकों पर पौधे लगाने की मुहिम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम गोयनका स्कूल डूंडलोद के पूर्व सहपाठी समूह ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए आयोजित किया। इस दौरान स्कूल परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी, ईओ अंगेश कुमावत, प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी, ताराचंद कालेर, सुभाष भूत, रघुवीर सिंह, शंकर लाल शर्मा, महेश बड़गुर्जर, शेर सिंह धाभाई, हुसैन खान, सीताराम जीनगर, आफताफ बेहलीम, रामजी लाल जागिड़ और प्रदीप खवास सहित कई पूर्व सहपाठी मौजूद थे।

गोयनका स्कूल डूंडलोद का पूर्व सहपाठी समूह जन्मदिन और दूसरे खास मौकों पर नियमित रूप से पौधे लगाता है। समूह अब तक करीब 500 पौधे लगा चुका है। सदस्यों ने बताया कि वे भविष्य में भी पौधारोपण अभियान जारी रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles