खेतड़ीनगर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया:विधायक ने कहा- आमजन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी
खेतड़ीनगर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया:विधायक ने कहा- आमजन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में गुरुवार को भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर थे। समारोह में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
बूथ स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता-विधायक
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बना है। इसी एकजुटता के साथ आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी होगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान खेतड़ी और बबाई पंचायत समितियों के विभिन्न वार्डों के प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए। कार्यक्रम में नवनियुक्त नगरपालिका पार्षदों का सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजेश शाह, लीलाधर सैनी, गजेंद्र जलंद्रा, ज्योति भारद्वाज, शेरसिंह निर्वाण, नगेंद्र सोढ़ा, फतेहसिंह शेखावत, कैलाश स्वामी, देवकीनंदन, निखिल शर्मा, बबलू अवाना, रोहिताश्व मणकस, सुरेश पांडे, प्रतापसिंह अधाणा, विजयसिंह शेखावत, विजय सैनी, प्रतापसिंह शेखावत, डॉ. सोमदत्त भगत, सोनू अग्रवाल, एडवोकेट महिपाल दौराता, राजकुमार बाठेटिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2421501

