हरियाणा सीमा से सटे गांवों में रोडवेज बस की मांग:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हरियाणा सीमा से सटे गांवों में रोडवेज बस की मांग:ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बुहाना : बुहाना उपखंड के हरियाणा सीमा से सटे गांवों में राजस्थान रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। गुरुवार को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि बसों की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और व्यापारियों समेत सभी को आवागमन में परेशानी है।
ज्ञापन में बताया गया कि बुहाना उपखंड के एक दर्जन से ज्यादा गांव हरियाणा सीमा से लगे हैं। इन इलाकों से जिला-उपखंड मुख्यालय, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों तक जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है। लोगों को निजी गाड़ियों या कम साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हरियाणा सीमा से लगे गांवों को राजस्थान के मुख्य केंद्रों से जोड़ने के लिए नियमित बस रूट शुरू किए जाएं। सुबह-शाम सुविधाजनक समय पर बसें चलाई जाएं। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा और आवागमन की समस्या हल हो जाएगी। सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2421615


