सूरजगढ़ में 49.62 लाख की लागत से बनेंगे तीन नए ट्यूबवेल
विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से मिली स्वीकृति, वार्ड 1, 2 और 22 में होगा निर्माण
सूरजगढ़ : शहर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सूरजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में तीन नए ट्यूबवेलों के निर्माण एवं कमीशनिंग के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इन तीनों ट्यूबवेलों पर कुल 49.62 लाख रुपए खर्च होंगे।
सूरजगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 22 में 16.54-16.54 लाख रुपए की लागत से एक-एक नया ट्यूबवेल बनाया जाएगा। प्रत्येक ट्यूबवेल 200 मिलीमीटर व्यास का होगा।
इन ट्यूबवेलों के शुरू होने के बाद संबंधित वार्डों में पेयजल आपूर्ति में सुधार होने और लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। तीन नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति मिलने पर नगरवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक श्रवण कुमार का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2421439


