झुंझुनूं में 707 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 123 आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं में 707 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 123 आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं : अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ झुंझुनूं पुलिस ने 29 और 30 सितंबर को दो दिवसीय क्षेत्र वर्चस्व अभियान चलाया। 85 पुलिस टीमों के 356 अधिकारी-कर्मचारियों ने जिलेभर में 707 ठिकानों पर दबिश देकर कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में महिला अत्याचार के मामलों में फरार 2, जघन्य अपराधों में 3, सामान्य अपराधों में 4, गिरफ्तारी वारंट में 46, स्थायी वारंट व फरारी से जुड़े मामलों में 13, एक इनामी आरोपी तथा अवैध शराब व मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित 4 आरोपी पकड़े गए। शांतिभंग के मामलों में भी 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान सुलताना थाना पुलिस ने छह साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी घनश्याम को गिरफ्तार किया। चिड़ावा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में वांछित अमित कुमार निवासी निजामपुरा, तन ओजटू को पकड़ा। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज कर अवैध शराब जब्त की। वहीं बबाई और चिड़ावा थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 27.50 टन बजरी और तीन वाहन जब्त किए।
अभियान पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के पर्यवेक्षण में चलाया गया। पुलिस ने बताया कि वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419436

