[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री की सीकर यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री की सीकर यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

मुख्यमंत्री की सीकर यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

सीकर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 1 अक्टूबर को फतेहपुर, खाटूश्यामजी और पिपराली दौरे के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेश के अनुसार फतेहपुर यात्रा के पूरे मार्ग पर उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल और तहसीलदार कमलदीप पुनिया को जिम्मेदारी दी गई है। फतेहपुर आमसभा स्थल की व्यवस्था उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत व तहसीलदार मुकेश सिहाग संभालेंगे, जबकि हेलीपैड और सुरक्षित आवास की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अनिल चौधरी को दी गई है। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम के लिए उपखंड अधिकारी भारती फूलफकर और तहसीलदार इंद्रचंद को नियुक्त किया गया है।

खाटूश्यामजी यात्रा के दौरान उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। जालूण्ड हेलीपैड व विश्राम गृह की व्यवस्थाएं भी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में कार्यक्रम की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी राहुल कुमार मल्होत्रा और तहसीलदार चंद्रशेखर टांक को दी गई है। वहीं जालूण्ड हेलीपैड व सुरक्षित आवास की व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी सौरव भामु और नायब तहसीलदार रामनिवास बोचल्या को नियुक्त किया गया है।

Related Articles