सीकर में 1 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली
जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर एआरओ क्षेत्र के 12,270 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के खेल स्टेडियम में 1 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर सेना भर्ती कार्यालय क्षेत्र के कुल 12,270 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सेना भर्ती कार्यालय जयपुर के निदेशक कर्नल हरीशचंद्र के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिथि और क्षेत्रवार किया जाएगा। भर्ती रैली की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी।
पहले दिन जयपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के 45 तथा सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, नीमकाथाना, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर, सीकर ग्रामीण और श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दिन कुल 369 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाएगा।
2 अक्टूबर को 610, 3 अक्टूबर को 620 और 4 अक्टूबर को 630 अभ्यर्थियों का भर्ती कार्यक्रम निर्धारित है। 5 से 9 अक्टूबर तक भी प्रतिदिन करीब 630 अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण किया जाएगा। 10 अक्टूबर को भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। इस दिन केवल मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद 11 अक्टूबर से झुंझुनूं और अलवर एआरओ क्षेत्र के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अक्टूबर को 620 तथा 12 और 13 अक्टूबर को 620-620 अभ्यर्थियों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
14 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 116 और अलवर एआरओ क्षेत्र के 504, यानी कुल 620 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। वहीं 15 अक्टूबर को सीकर क्षेत्र के 115 और अलवर एआरओ क्षेत्र के 505 अभ्यर्थियों का चयन एवं परीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद भर्ती रैली के आगामी दिनों में अन्य एआरओ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयन एवं परीक्षण किया जाएगा।
सेना भर्ती अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचें। अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2419209


