मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर दौरा, फतेहपुर में जनसंवाद और खाटूश्यामजी में दर्शन
हेलीपैड और सभा स्थल की तैयारियों का अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने लिया जायजा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गुरुवार को सीकर जिले के फतेहपुर और खाटूश्यामजी का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। इसके बाद फतेहपुर में जनसंवाद एवं लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्रवण चौधरी और पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने विभिन्न स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने निमावत स्कूल में प्रस्तावित हेलीपैड तथा चमड़िया कॉलेज सहित सभा स्थल के लिए चिन्हित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों को लेकर जानकारी ली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फतेहपुर आएंगे और खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
चार जिलों के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फतेहपुर में सीकर, झुंझुनूं, चूरू और बीकानेर जिलों के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही जनसंवाद और लाभार्थी सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की भागीदारी रहेगी। प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419193


