[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुलगुरु प्रो. सिंह ने जानी शेखावाटी विवि की प्रशासनिक व परीक्षा व्यवस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कुलगुरु प्रो. सिंह ने जानी शेखावाटी विवि की प्रशासनिक व परीक्षा व्यवस्था

कुलगुरु प्रो. सिंह ने जानी शेखावाटी विवि की प्रशासनिक व परीक्षा व्यवस्था

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा विभाग, गोपनीय शाखा, शोध, सूचना प्रौद्योगिकी, संपदा, संबद्धता, लेखा और संस्थापन विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद किया।

परीक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने स्वचालित प्रश्नपत्र प्रबंधन प्रणाली की तकनीकी प्रक्रिया समझी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र निर्माण सहित परीक्षा से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को डिजिटल किया गया है। कुलगुरु ने विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने तकनीक के बेहतर उपयोग, आपसी समन्वय और समयबद्ध कार्यप्रणाली के साथ विद्यार्थी हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव रामसिंह सरावग, सहायक कुलसचिव डॉ. रामचरण मीणा, कन्हैया लाल जांगिड़, सूचना प्रौद्योगिकी उपनिदेशक प्रियंका, मीडिया प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles