[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘भारत को जानें’ प्रतियोगिता परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

‘भारत को जानें’ प्रतियोगिता परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग

‘भारत को जानें’ प्रतियोगिता परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग

सीकर : श्री केशव संस्कृति प्रन्यास की ओर से ‘संघ शताब्दी वर्ष’ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘भारत को जानें’ प्रतियोगिता परीक्षा-2026 बुधवार को हुई। आयोजकों के अनुसार सीकर और झुंझुनूं के करीब 80 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि हजारों विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा में नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं रखा गया। प्रश्नपत्र में भारतीय संस्कृति, इतिहास, महापुरुषों के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान, नागरिक शास्त्र, समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए।

आयोजकों के अनुसार विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय 11 हजार और तृतीय 7,100 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा 20 प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपए प्रत्येक प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र देने की घोषणा की गई है। आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, महाविद्यालय प्रबंधन और तकनीकी सहयोगी भी जुड़े।

Related Articles