शिव भक्त मंडल ने नवनिर्वाचित सभापति व पार्षदों का किया अभिनंदन
पंचमुखी बालाजी मंदिर में हुआ नागरिक अभिनंदन, सभापति विनय गोयनका ने कहा—चूरू का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक संस्था शिव भक्त मंडल की ओर से सोमवार रात पंचमुखी बालाजी मंदिर में चूरू के नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका सहित पार्षदों का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्षद अभिषेक चोटिया, प्रियंका, सुनीता प्रजापत, मंगल चंद सैनी एवं पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम चंदेल का भी सम्मान किया गया।
शिव भक्त मंडल के अध्यक्ष रतन बजाज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने पंचमुखी बालाजी महाराज एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने चूरू सहित प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सभापति विनय गोयनका ने कहा कि चूरू का विकास करना उनका एकमात्र उद्देश्य है। शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि चूरू की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया है, उसे वे नगर सेवक के रूप में स्वीकार करते हुए पूरी निष्ठा से सेवा कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में शिव भक्त मंडल के महामंत्री गुरुदास भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के उपाध्यक्ष रवि दाधीच ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजीव शर्मा, सुनीता बजाज, पूनम बजाज, चारवी बजाज, बाबू पाटिल, नारायण गौड़, कालू गौड़, अमित ओझा, श्रीराम पीपलवा, राजेश सोती, हरीश बजाज, अभिषेक बजाज, सुशील अग्रवाल, मिट्ठू ओझा, दिनेश ओझा, सुरेश सराफ, कुलदीप चोटिया, रविंद्र ओझा, गणेश जांगिड़, अरुण लडानिया, शांति प्रसाद ओझा, आशीष डीडवानिया, सुरेश चोटिया, राकेश ओझा, सुनीता, पूनम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416822


