विकसित भारत-जन सेवा अभियान में ‘रक्तदान-महादान’, 15 युवाओं ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल
नवलगढ़ जिला अस्पताल की टीम ने संग्रहित किया 15 यूनिट रक्त, प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : जयपुर रोड स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्र सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ‘रक्तदान से जीवनदान’ के संदेश को आत्मसात करते हुए क्षेत्र के 15 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ब्लड सेंटर, राजकीय जिला चिकित्सालय नवलगढ़ की विशेषज्ञ टीम की ओर से निर्धारित चिकित्सा मानकों और सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरी की गई। टीम ने कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का सम्मान
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में सभी 15 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने युवाओं के निस्वार्थ सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
मेडिकल टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
शिविर के आयोजन एवं संचालन में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. गौरी शंकर मीणा, नवलगढ़ ब्लड सेंटर की डॉ. प्रिया सुंडा, ब्लड सेंटर तकनीशियन नरेंद्र कुमार, नर्सिंग ऑफिसर कल्पना कुमारी, काउंसलर दिनेश सैनी एवं वार्ड बॉय वंदना कुमारी सहित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी की मेडिकल एवं पैरामेडिकल टीम मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416822


