नाई समाज संघ ने शैलून संचालक के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
नाई समाज को लेकर आपत्तिजनक गाना बनाए जाने का आरोप, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नाई समाज संघ बिसाऊ की ओर से शैलून संचालक द्वारा नाई समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अश्लील गाना बनाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। संघ के अध्यक्ष मनोज सैन के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि भोजपुरी गायक गणेश लाजवाब यादव द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर नाई समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक गाना बनाया गया है। संघ का आरोप है कि गाने के बोल नाई समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लिए भी आपत्तिजनक हैं।
नाई समाज संघ ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचने के साथ सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संघ ने राष्ट्रपति से मामले में नियमानुसार कार्रवाई करवाने, संबंधित गाने को यूट्यूब चैनल से हटवाने तथा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि तहसीलदार बिसाऊ को भी सौंपी गई। ज्ञापन पर नाई समाज संघ के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के हस्ताक्षर हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416827


