[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम श्री स्कूल टाईं में विज्ञान मेला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पीएम श्री स्कूल टाईं में विज्ञान मेला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

पीएम श्री स्कूल टाईं में विज्ञान मेला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टाईं में 29 सितंबर को विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े करीब 30 मॉडल, चार्ट और पोस्टर प्रदर्शित किए।

मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार और प्रयोगात्मक सीखने की भावना विकसित करना रहा। मंडावा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिशराम राहड़ और डाइट व्याख्याता प्रतिभा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से उनके मॉडल के बारे में जानकारी ली और प्रयासों की सराहना की।

मॉडल प्रदर्शनी के बाद गणित-विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य हरि सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक हैं। विज्ञान प्रभारी सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को मॉडल व पोस्टर तैयार करने में मार्गदर्शन दिया तथा आयोजन का समन्वय किया।

Related Articles