सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने की बड़ी पहल, 7 नए ट्यूबवेल मंजूर : 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार रुपए की लागत से विभिन्न गांवों में होंगे ट्यूबवेल निर्माण और कमीशनिंग के कार्य
1 करोड़ 2 लाख 96 हजार रुपए की लागत से विभिन्न गांवों में होंगे ट्यूबवेल निर्माण और कमीशनिंग के कार्य, विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों से पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद, ग्रामीणों ने जताया आभार
सूरजगढ़ : विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 7 नए ट्यूबवेलों के निर्माण एवं कमीशनिंग के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इन कार्यों पर कुल 102.96 लाख रुपए यानी 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार रुपए खर्च होंगे।
जिला परिषद सदस्य राज अहलावत ने बताया कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत विभाग की ओर से नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति मिली है।
इन गांवों में बनेंगे नए ट्यूबवेल
स्वीकृत कार्यों के तहत विभिन्न गांवों में निम्न लागत से ट्यूबवेल बनाए जाएंगे—
- बणी बाढ़ काजलां — 15.01 लाख रुपए
- धुलवा — 14.14 लाख रुपए
- खांदवा — 15.35 लाख रुपए
- मेघपुर — 15.01 लाख रुपए
- मुरादपुर — 14.30 लाख रुपए
- रायली — 15.01 लाख रुपए
- सिहोडिया की ढाणी — 14.14 लाख रुपए
इन सभी कार्यों की कुल संभावित लागत 102.96 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
200 एमएम व्यास के होंगे ट्यूबवेल
विभाग के ग्रामीण मुख्य अभियंता की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी स्वीकृत ट्यूबवेल 200 एमएम व्यास के होंगे। इनका निर्माण तकनीकी फिजिबिलिटी और विभागीय मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। नए ट्यूबवेलों के निर्माण से संबंधित गांवों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे गर्मी सहित अन्य समय में सामने आने वाली पानी की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की संभावना है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में नए ट्यूबवेलों की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक श्रवण कुमार के प्रयासों के लिए आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2416803


