[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलदाय विभाग कर्मचारियों का लंबित वेतन को लेकर विरोध:बोले- अगस्त 2026 से भुगतान लंबित, 29 सितंबर तक नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जलदाय विभाग कर्मचारियों का लंबित वेतन को लेकर विरोध:बोले- अगस्त 2026 से भुगतान लंबित, 29 सितंबर तक नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

जलदाय विभाग कर्मचारियों का लंबित वेतन को लेकर विरोध:बोले- अगस्त 2026 से भुगतान लंबित, 29 सितंबर तक नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

चिड़ावा : चिड़ावा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के कर्मचारियों ने अगस्त 2026 से लंबित वेतन भुगतान को लेकर अधीक्षण अभियंता, झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 29 सितंबर तक वेतन नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले भी 17 और 25 सितंबर 2026 को पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वेतन में लगातार देरी से उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। बच्चों की फीस, इलाज और बैंक लोन की किश्तें भरने में दिक्कत आ रही है।

उनकी मांग है कि 29 सितंबर 2026 तक अगस्त माह का वेतन और सहायक अभियंता के अतिरिक्त कार्यभार संबंधी आदेश जारी किए जाएं। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल से चिड़ावा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और विभागीय काम प्रभावित हो सकते हैं।

Related Articles