खेतड़ीनगर में प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन:लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता की शपथ दिलाई
खेतड़ीनगर में प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन:लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता की शपथ दिलाई
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में मंगलवार को प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कमलेश कुमार ने केसीसी के नेहरू मैदान से प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रभात फेरी नेहरू मैदान से शुरू होकर एसबीआई बैंक, सुपर मार्केट, न्यू मार्केट और केंद्रीय स्कूल होते हुए वापस नेहरू मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न स्कूलो के छाात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
छात्रों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
मुख्य अतिथि कमलेश कुमार ने छात्रों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाना चाहिए। घर, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
मुन्नालाल जैदिया ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छता विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोनिका, बाबूलाल सैनी, शंकरदत्त तिवाड़ी, पार्वती, सुधा शर्मा, माधव विद्या मंदिर के निदेशक धर्मपाल कुमावत, प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद दौचानिया, संजय जिंदड़, मोनिका शेखावत, विमल शर्मा, राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2416816


